आज सुबह का अख़बार शोक संदेश बन कर आया जैसे....रंगमंच के पुरोधा हबीब तनवीर का देहांत और साथ में एक सड़क दुर्घटना में तीन दिग्गज कवियों का निधन.......स्तब्ध हूँ ईश्वर की इस इच्छा पर.....याद आरहे हैं हबीब साहब के साथ बिताये वे दिन जब हम भोपाल में आयोजित नाट्य शिविर में थे....कितनी मेहनत करते थे एक-एक पात्र पर....कितनी डांट खाते थे हम ....फिर याद आए वे दिन जब रीवा में नाट्य शिविर आयोजित हुआ। एक बार फिर वही सिलसिला...लेकिन इस बार मैं केवल सूत्रधार के रूप में थी। नाटक था चरणदास चोर। चार सफल प्रस्तुतियां हुई इसकी। कितनी ऊर्जा थी उनमें!!! खैर अब बस यादें ही शेष....मौत से बड़ा सच दूसरा नहीं।
हबीब साहब ने अपनी ज़िन्दगी अपनी तरह से जी, और अपनी बीमारी से ये संकेत भी दिया की अब वे ज़्यादा दिन हमारे बीच नहीं रहेंगे। लेकिन बेतवा महोत्सव से लौट रहे कविगण तो अनायास ही चले गए!! रात में जिन्हें हँसाते रहे, सुबह उन्हें ही रुला दिया!!
हबीब साहब, ओमप्रकाश आदित्य,लाड सिंह और नीरज पुरी को मेरी अश्रुसिक्त श्रद्धांजलि। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति और उनके परिवार को संबल दे.
हबीब तनवीर जी, आदित्य जी, नीरज पुरी जी, और लाड सिंह गुज्जर जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि
जवाब देंहटाएंऔर
ओम व्यास तथा बैरागी जी शीघ्र स्वास्थय लाभ की कामना.
वाकई, आज का दिन "मंच" पर वज्रपात का दिन है ||
बहुत ही दुःख की बात है ये! उन सज्जनों की आत्मा को शान्ति मिले!
जवाब देंहटाएंis khabar ne to man ko dukhi kar diya .un sabhi kalakaro ko shradhaanjali hamari taraf se .
जवाब देंहटाएंनिश्चित रूप से कलाजगत की ये अपूर्णीय क्षति है.
जवाब देंहटाएंभाव-भीनी श्रद्धांजलि
जवाब देंहटाएंश्री हबीब तनवीर जी, श्री ओमप्रकाश आदित्य जी, श्री नीरज पुरी जी, श्री लाड सिंह गुज्जर जी का असमय
इस नश्वर संसार से चले जाना,
साहित्य-जगत की अपूरणीय क्षति है।
परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि
वो दिवंगत आत्माओं को
सद्-गति प्रदान करें और
परिवारीजनों को
इस दारुण-दुख को
सहन करने की शक्ति दें।
दुख की इस घड़ी में
सभी ब्लॉगर्स आपके साथ हैं।
जी हां शास्त्री जी, यह दुख हम सब पर भारी है.लम्बे समय तक यह हमें सालता रहेगा.
जवाब देंहटाएंab to unki yaadian hi reh gyi...bus naman.
जवाब देंहटाएंशाम से आंख में नमी सी है
जवाब देंहटाएंआज कुछ आप की कमी सी है
बस ऐसा ही भाव अब शेष है.
nischit hi apurniy chhati hai jo kabhi nahi puri ho sakti
जवाब देंहटाएंबहुत ही दुःख की बात है
जवाब देंहटाएंईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति और उनके परिवारों को सम्बल प्रदान करे.
जवाब देंहटाएंWikipedia in Hindi
जवाब देंहटाएंAffidavit Meaning In Hindi
SEZ in Hindi
Fax Machine in Hindi
EVM in Hindi
Flowers in Hindi
Meaning Of Facts In Hindi
जवाब देंहटाएंDND in Hindi
Psychologist in Hindi
Territory Meaning In Hindi